बीमार नहीं होने देंगे यह फल, सस्ते फल को खाकर बूस्ट करें इम्यूनिटी

by Kuldeep Singh
1543 views
Fruit

इस बात से हम सभी वाकिफ हैं कि फल खाना हमारे स्वास्थ्य के लिए बहुत जरूरी है |फल खाने से हमें लंबी आयु के साथ-साथ खूबसूरती भी मिलती है फल खाने से शरीर में खनिज और विटामिंस की पूर्ति होती है जो कि हमारे शरीर को स्वस्थ रखने के लिए बहुत जरूरी है जिन फल में फाइबर होता है उन फलों को खाने से हमारी पाचन शक्ति बढ़ती है जिन्हें वजन कम करना है या एक स्वस्थ जीवन जीना है उन्हें फल प्रतिदिन खाना चाहिए | फल खाना स्वस्थ आहार का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है फल खाने से हमें पर्याप्त मात्रा में ऊर्जा मिलती है | फल हमें स्वास्थ्य समस्याओं से भी निदान दिलाते हैं लेकिन हर फल में अलग-अलग पोषक तत्व पाए जाते हैं हमें इस बात का पता होना चाहिए और उसी हिसाब से हमें फल खाने चाहिए | भाग दौड़ भरी ज़िन्दगी में हम फास्ट फूड जैसे भोजन के आदि होते जा रहे हैं, जो कि हमारे लिए काफ़ी हानिकारक सिद्ध हो रहे हैं ।एक शोध के मुताबिक जो फल का सेवन करते हैं उनका मस्तिष्क ज़्यादा सक्रिय होता है, अपेक्षाकृत उनके जो फल नहीं खाते हैं।

तो चलिए आज हम इम्यूनिटी बढ़ाने वाले फलों की बात करेंगे| जब भी इम्यूनिटी बढ़ाने की बात चलती है तो विटामिन सी का ख्याल हमारे जहन में सबसे पहले आता है और विटामिन सी का नाम आते ही अधिकांश लोग संतरे के बारे में सोचते हैं|  संतरे में 69.7 मिलीग्राम विटामिन सी होता है, जो वास्तव में कई अन्य सामान्य फलों से कम होता है। बहुत सारे अन्य फल हैं जिनमें वास्तव में संतरे की तुलना में इस पोषक तत्व की अधिक मात्रा होती है। इस लेख में मैं आपको संतरे के बजाए कुछ ऐसे फलों के बारे में बता रहा हूं, जिनमें संतरे की तुलना में विटामिन सी की मात्र अधिक होती है।

  1. अमरूद : साधारण सा दिखने वाला अमरूद वास्तव में बहुत पौष्टिक होता है। इसमें कैलोरी भी बहुत कम होती है। एक अमरूद में लगभग 37 कैलोरी, 8 ग्राम कार्ब्स और 3 ग्राम फाइबर होता है। लेकिन इसमें मौजूद विटामिन सी की मात्रा संतरे से बहुत अधिक होती है। लगभग 100 ग्राम के एक अमरूद में 200 ग्राम पोषक तत्व होते हैं | कई लोग अमरुद को छीलकर खाते हैं जिसकी वजह से इस फल का संपूर्ण लाभ नहीं उठा पाते इस फल का संपूर्ण लाभ लेने के लिए इसे बिना छीले बगैर ही खाए |
  2. अनानास: इस फल में बहुत से विटामिन और खनिज होते हैं इसलिए इसे पोषण संबंधी पावर हाउस भी कहा जाता है  इस फल का एक कप आपको लगभग 79 मिलीग्राम विटामिन सी देगा। इसमें मैंगनीज भी होता है, जो प्राकृतिक खाद्य पदार्थों में बहुत कम पाया जाता है। आपकी इम्यूनिटी को बढ़ाने के अलावा अनानास आपको मजबूत हड्डियां देने में मदद करता है और आपके पाचन तंत्र को स्वस्थ बनाने का काम करता है। यह एक प्राकृतिक मूत्रवर्धक भी है और आपको बहुत अधिक वजन कम करने में मदद कर सकता है।
  3. स्ट्रॉबेरीज: एंटीऑक्सिडेंट का एक समृद्ध स्रोत स्ट्रॉबेरी स्वादिष्ट और रंगीन बेरी के रूप में जाना  जाता है, जो विटामिन सी और अन्य आवश्यक पोषक तत्वों से भरा हुआ होता है। स्ट्रॉबेरी का एक कप आपको लगभग 100 मिलीग्राम विटामिन सी देने का काम करता है। यह फोलेट और अन्य लाभकारी यौगिकों का एक समृद्ध स्रोत भी है।
  4. आम : इसे फलों का राजा भी कहा जाता है गर्मियों में सभी को आना बहुत पसंद है यह फल न केवल आपकी इम्यूनिटी को मजबूत करता है बल्कि आपके वजन को कम करने में भी सहायता करता है अगर किसी व्यक्ति की आंखों की दृष्टि कमजोर है तो उसे भी आम का सेवन करना चाहिए| एक मध्यम आकार का आम भी आपको लगभग 122.3 मिलीग्राम विटामिन सी दे सकता है।
  5. पपीता: यह एक और स्वादिष्ट फल है जो विटामिन सी से भरा हुआ होता है। इस फल का एक कप आपको इस पोषक तत्व का 88 मिलीग्राम देगा। यह पाचन तंत्र के लिए बहुत अच्छा होता है | अगर किसी भी व्यक्ति को पेट संबंधी बीमारी होती है तो उसे पपीते का सेवन अवश्य करना चाहिए यह पाचन संबंधी बीमारियों में बहुत लाभ प्रदान करता है |
  6. कीवी: यह एक और पोषक तत्वों से भरा फल है जो कई स्वास्थ्य लाभों के साथ आता है। एक कीवी में लगभग 84 मिलीग्राम विटामिन सी होता है। यह विटामिन के और ई का भी समृद्ध स्रोत है। इसके खाने से बहुत से लाभ हमें प्राप्त होते हैं|

अगर आप ऊपर बताए गए फलों का नियमित रूप से सेवन करते हैं तो आपकी इम्यूनिटी प्राकृतिक रूप से मजबूत हो जाएगी और आप अपने आप को अधिक स्वस्थ महसूस करेंगे |

Related Posts

Leave a Comment

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.